use baarishon se shikaayat nahin hai | उसे बारिशों से शिकायत नहीं है

  - Parul Singh "Noor"

उसे बारिशों से शिकायत नहीं है
खुला आसमाँ जिसके सर, छत नहीं है

तिरी याद में हूँ मैं मसरूफ इतनी
तुझे याद आने की फुर्सत नहीं है

थी इक वक़्त अब शाइरी बस बची है
यकीं करना मुझ
में मुहब्बत नहीं है

तुम्ही सोच लो हिज्र का कुछ बहाना
मुझे दिल दुखाने की आदत नहीं है

जिधर ज़िन्दगी ले चली हम चले है
सफ़र में सिवा इसके राहत नहीं है

बिके भाव लाखों के इल्ज़ाम उसके
मिरे सच की और कुछ भी कीमत नहीं है

  - Parul Singh "Noor"

Aadat Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Parul Singh "Noor"

As you were reading Shayari by Parul Singh "Noor"

Similar Writers

our suggestion based on Parul Singh "Noor"

Similar Moods

As you were reading Aadat Shayari Shayari