ashkon men husn-e-dost dikhaati hai chaandni | अश्कों में हुस्न-ए-दोस्त दिखाती है चाँदनी

  - Qabil Ajmeri

अश्कों में हुस्न-ए-दोस्त दिखाती है चाँदनी
शबनम को चार चाँद लगाती है चाँदनी

अब भी उदास उदास हैं रातें तिरे बग़ैर
अब भी बुझी बुझी नज़र आती है चाँदनी

जिस ने चराग़-ए-शाम-ए-ग़रीबाँ बुझा दिया
उस हाथ का मज़ाक़ उड़ाती है चाँदनी

तेरे फ़रोग़-ए-हुस्न से ये भी न हो सका
नज़रों के हौसले तो बढ़ाती है चाँदनी

ख़ुश-बू-ए-इंतिज़ार से महकी हुई है रात
'क़ाबिल' न जाने किस को बुलाती है चाँदनी

  - Qabil Ajmeri

Sad Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Qabil Ajmeri

As you were reading Shayari by Qabil Ajmeri

Similar Writers

our suggestion based on Qabil Ajmeri

Similar Moods

As you were reading Sad Shayari Shayari