rang laati bhi to kis taur jabeen-saai mirii | रंग लाती भी तो किस तौर जबीं-साई मिरी

  - Rahul Jha

रंग लाती भी तो किस तौर जबीं-साई मिरी
जब ख़ुद उस को न थी दरकार शनासाई मिरी

ये मिरी चीज़ है सो इस का भरोसा है मुझे
ख़ुद मिरे काम न आएगी मसीहाई मिरी

उस ने इक बार तो झाँका भी था मुझ में लेकिन
उस से देखी न गई वुसअत-ए-तन्हाई मिरी

तुम ये क्या सोच के गुज़री थी मिरे माज़ी से
तुम ये क्या सोच के शादाबी उठा लाई मिरी

बहर-ए-पायाब समझ के यहाँ उतरो न अभी
मेरा दिल ख़ुद भी नहीं जानता गहराई मिरी

तेरी ख़ुश्बू तिरी तासीर जुदा है मुझ से
तेरी मिट्टी से न हो पाएगी भरपाई मिरी

  - Rahul Jha

Eitbaar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Rahul Jha

As you were reading Shayari by Rahul Jha

Similar Writers

our suggestion based on Rahul Jha

Similar Moods

As you were reading Eitbaar Shayari Shayari