आज तो रोने को जी हो जैसे

फिर कोई आस बँधी हो जैसे

शहर में फिरता हूँ तन्हा तन्हा
आश्ना एक वही हो जैसे

हर ज़माने की सदा-ए-मातूब
मेरे सीने से उठी हो जैसे

ख़ुश हुए तर्क-ए-वफ़ा कर के हम
अब मुक़द्दर भी यही हो जैसे

इस तरह शब गए टूटी है उमीद
कोई दीवार गिरी हो जैसे

यास-आलूद है एक एक घड़ी
ज़र्द फूलों की लड़ी हो जैसे

मैं हूँ और वादा-ए-फ़र्दा तेरा
और इक उम्र पड़ी हो जैसे

बे-कशिश है वो निगाह-सद-लुत्फ़
इक मोहब्बत की कमी हो जैसे

क्या अजब लम्हा-ए-ग़म गुज़रा है
उम्र इक बीत गई हो जैसे

— Rajinder Manchanda Bani

More by Rajinder Manchanda Bani

Other ghazal from the same pen

See all from Rajinder Manchanda Bani →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling