तक़ाज़ा है इक और दिखाओगे क्या-क्या

ज़मीं-आसमाँ सर उठाओगे क्या-क्या

हैं दरिया भी, सहरा भी, ग़म भी, ख़ुशी भी
इन आँखों में हमदम छुपाओगे क्या-क्या

मुझे पढ़ने वाले कहेंगे बुरा सब
फ़साने में मुझ को बताओगे क्या-क्या

है ना-काम कोशिश भुलाने की मुझ को
मेरी तुम निशानी मिटाओगे क्या-क्या

गिरेबां तेरा चाक हातो में ज़ंजीर
'रज़ा' इश्क़ में और कमाओगे क्या-क्या

— Raza sahil

More by Raza sahil

Other ghazal from the same pen

See all from Raza sahil →

Jashn Shayari Collection

Shers of jashn shayari collection.

All Jashn Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling