"ज़िंदगी उस के साथ"
हम उस के साथ जीना चाहते हैं
हमें उस के साथ ज़िंदगी जीना है
हम उस के साथ रहना चाहते हैं
हमें उस की यादों में जीना है
हम उस के साथ खोना चाहते हैं
हमें उस के ख़्वाबों में खोना है
हम उस के साथ बैठना चाहते हैं
हमें उस की आँखों में डूबना है
हम उस के साथ खेलना चाहते हैं
हमें उस की ज़ुल्फ़ों से खेलना है
हम उस के बालों को चेहरे से हटाना चाहते हैं
हमें उस के गर्दन के तिल को देखना है
हम उस के साथ मुस्कुराना चाहते हैं
हमें उस का चेहरा देख कर मुस्कुराना है
हम उस के साथ शादी करना चाहते हैं
हमें उस को अपनी दुल्हन बनाना है
हम उस के साथ खाना बनाना चाहते हैं
हमें उस के हाथों से बना खाना है
हम उस के साथ खाना चाहते हैं
हमें उस के नाज़ुक हाथों से खाना है
हम उस के साथ शा
में बिताना चाहते हैं
हमें उस के साथ चाँद को देखना है
हम उस के साथ चलना चाहते हैं
हमें उस का हाथ पकड़ कर चलना है
हम उस के होंठों को चूम कर जाना चाहते हैं
हमें उस के हाथों से मीठा खाके जाना है
हम उस के साथ सोना चाहते हैं
हमें उस की बाँहों में सोना है
हम उस के साथ उठना चाहते हैं
हमें उस का चेहरे देख कर उठना है
हम उस के साथ चाय पीना चाहते हैं
हमें उस के गाल को चूम कर पीना है
हम उस के साथ कुछ ख़रीदना चाहते हैं
हमें उस के लिए झुमका पायल साड़ी सब ख़रीदना है
हम उस के साथ चुप रहना चाहते हैं
हमें उस की गोद में सर रख कर दुख बाँटना है
हम उस के साथ गले लगना चाहते हैं
हमें उस के आते ही उस का माथा चूमना है
हम उस के साथ घंटो बातें करना चाहते हैं
हमें उस को गोद में बिठा कर उस की बातें सुनना है
हम उस के साथ तैयार होना चाहते हैं
हमें उस को साड़ी बिंदी में देखना है
हम उस से साथ लड़ना चाहते हैं
हमें उस को परेशान कर के मनाना है
हम उस के साथ नाम बनाना चाहते हैं
हमें उस के नाम से अपना नाम जोड़ना है
हम उस के साथ जीना चाहते हैं
हमें उस के साथ ज़िंदगी जीना है















