नहीं है साथ में तो क्या हुआ है

ज़रा सा इश्क़ में घाटा हुआ है

मुझे धोखा वो देकर कह रही है
सनम जो भी हुआ अच्छा हुआ है

रखे थे नाम बच्चों के हमारे
ख़बर ये है जिसे बेटा हुआ है

कोई था तोड़ने की ज़िद में रिश्ता
किसी ने हाथ को पकड़ा हुआ है

बड़ी दाढ़ी बड़े बालों से समझो
मुहब्बत ने मुझे खाया हुआ है

— Rudransh Trigunayat

More by Rudransh Trigunayat

Other ghazal from the same pen

See all from Rudransh Trigunayat →

Zulf Shayari

Shers of zulf.

All Zulf Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling