0

न सोना न चांदी न धन ले गई - Saarthi Baidyanath

न सोना न चांदी न धन ले गई
मोहब्बत मेरा बाँकपन ले गई

हज़ारों फ़रिश्ते गये हारकर
मेरी जान तो गुलबदन ले गई

न पर्दा न घूँघट न शर्म-ओ-हया
सदी ये पुराने चलन ले गई

थका पर-कटा घर गया शाम को
हँसी बुलबुलों की चुभन ले गई

हुनर को सभी से छुपाकर रखा
इलाही उसे भी सुख़न ले गई

- Saarthi Baidyanath

Hunar Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Saarthi Baidyanath

As you were reading Shayari by Saarthi Baidyanath

Similar Writers

our suggestion based on Saarthi Baidyanath

Similar Moods

As you were reading Hunar Shayari