sapne jab bhi aawa-jaahi karte hain | सपने जब भी आवा-जाही करते हैं

  - Saarthi Baidyanath

सपने जब भी आवा-जाही करते हैं
दुनिया वाले रोका-टोकी करते हैं

ज़िंदा रहने के चक्कर में सारे लोग
मरते दम तक भागा-दौड़ी करते हैं

आप उन्हीं को सच्चा आशिक़ कहिए जो
दिल से दिल की अदला-बदली करते हैं

नूर को पाने की ख़्वाहिश में जब देखो
चाँद-सितारे मारा-मारी करते हैं

अश्क छुपाना भी मुश्किल है आँखों में
बादल मुझ सेे छीना-झपटी करते हैं

शाम ढले जब अंधियारों को भूख लगे
जुगनू आकर चूल्हा-चौकी करते हैं

रात में जब भी चाँद अकेला होता है
सारे आशिक़ देखा-देखी करते हैं

मेरी आँखों की चौखट पर आने में
आँसू भी अब आना-कानी करते हैं

शे’र नहीं कह लेता जब तक मैं कोई
कोरे काग़ज़ ताका-झांकी करते हैं

  - Saarthi Baidyanath

Taareef Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Saarthi Baidyanath

As you were reading Shayari by Saarthi Baidyanath

Similar Writers

our suggestion based on Saarthi Baidyanath

Similar Moods

As you were reading Taareef Shayari Shayari