इश्क़ करना मगर सलीक़े से
दिल में रहना मगर सलीक़े से
है इज़ाजत तुझे मेरी जाना
दिल दुखाना मगर सलीक़े से
एक लड़की को कह दिया मैं ने
दर्द देना मगर सलीक़े से
इक सलीक़ा बता गई मुझ को
आह भरना मगर सलीक़े से
नींद ने ख़्वाब से कहा है ये
ख़्वाब आना मगर सलीक़े से
— Sabir Pathan















