tujhe main kya kahooñ tu kya mira hai | तुझे मैं क्या कहूँ तू क्या मिरा है

  - SALIM RAZA REWA

तुझे मैं क्या कहूँ तू क्या मिरा है
तु मेरी ज़िंदगी का आइना है

तड़पता हूँ मैं हर पल बिन तुम्हारे
मेरे हालात तुमको भी पता है

बड़ी मासूम है तेरी अदाएँ
मगर घायल हज़ारों को किया है

कोई भाता नहीं है बिन तुम्हारे
ये क्या जादूगरी क्या माजरा है

बड़ा एहसान है मुझ पर ख़ुदा का
मेरी हर ख़्वाहिशें वो जानता है

  - SALIM RAZA REWA

Khuda Shayari

Our suggestion based on your choice

More by SALIM RAZA REWA

As you were reading Shayari by SALIM RAZA REWA

Similar Writers

our suggestion based on SALIM RAZA REWA

Similar Moods

As you were reading Khuda Shayari Shayari