मैंने उसको चुपके चुपके देखा था
वो बिल्कुल मेरे सपनों के जैसा था
राणा से अकबर की तुलना क्या करना
अकबर से वज़नी राणा का भाला था
वो दूजी बाज़ी में मुझ सेे हार गया
मैं पहली बाज़ी में जिस सेे हारा था
लोगों ने भेजा टेढ़े रस्ते मुझको
मंज़िल तक जाने का रस्ता सीधा था
उसने कुछ दिन बासी रोटी ख़ाली थी
सोचो बच्चा कितने दिन से भूखा था
ज़रा सा झटका लगने पर ही टूट गया
इतना कच्चा संबंधों का धागा था
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Sanskar 'Sanam'
our suggestion based on Sanskar 'Sanam'
As you were reading Poverty Shayari Shayari