दर्द अब हद से गुज़रने लग गए हैं

टूट कर के हम बिखरने लग गए हैं

फिर किसी को भूलने की कोशिशों में
फिर किसी को याद करने लग गए हैं

वो कभी जो पास भी आए नहीं थे
फ़ासले बढ़ने से डरने लग गए हैं

कुछ नए ज़ख़्मों की हम को आस है अब
सब पुराने ज़ख़्म भरने लग गए हैं

वो ही जो दिल में उतरने लग गए थे
वो ही अब दिल से उतरने लग गए हैं

बस उसी पल से कि जब पैदा हुए थे
बस उसी पल से ही मरने लग गए हैं

— Sarvjeet Singh

More by Sarvjeet Singh

Other ghazal from the same pen

See all from Sarvjeet Singh →

I Miss You Shayari

Shers of i miss you.

All I Miss You Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling