उसके करों को छू लिया जैसे ख़ुदा को छू लिया
उसके लबों पर लब रखे बाब-ए-बक़ा को छू लिया
बन के हक़ीक़त ख़्वाब मेरा आ गया है सामने
उसको छुआ तो मान लो मैंने हवा को छू लिया
चारागरों तुम दर्द का उपचार करने लग गए
मालूम पहले ये करो उसने दवा को छू लिया
इस बार टकरा करके वापस मुझ तलक पहुँची नहीं
शायदस उसके कानों ने मेरी सदा को छू लिया
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Sarvjeet Singh
our suggestion based on Sarvjeet Singh
As you were reading Nature Shayari Shayari