koi bhi kaam nahin hai mujhko | कोई भी काम नहीं है मुझको

  - Shadan Ahsan Marehrvi

कोई भी काम नहीं है मुझको
फिर भी आराम नहीं है मुझको

जब से देखा है तेरी आँखों को
हाजत-ए-जाम नहीं है मुझको

लाख राहें हो जो मुश्किल मेरी
फ़िक्र-ए-अंजाम नहीं है मुझको

भूल बैठा में हुनर सब अपने
याद कुछ काम नहीं है मुझको

तेरी तदबीर से आए क़रार
दर्द वो आम नहीं है मुझको

तुमने मरहम जो रखा ज़ख़्मो पर
इस सेे आराम नहीं है मुझको

ज़ख़्म ख़ारों ने दिए हैं फिर भी
फ़िक्र-ए-आलाम नहीं है मुझको

  - Shadan Ahsan Marehrvi

Yaad Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shadan Ahsan Marehrvi

As you were reading Shayari by Shadan Ahsan Marehrvi

Similar Writers

our suggestion based on Shadan Ahsan Marehrvi

Similar Moods

As you were reading Yaad Shayari Shayari