un nigaahon ko jabse dekha hai | उन निगाहों को जबसे देखा है

  - Shadan Ahsan Marehrvi

उन निगाहों को जबसे देखा है
होश दर-दर भटकते देखा है

रंज राहत में ढलते देखा है
जब भी उसको सँवरते देखा है

सुर्ख़ फूलों से उड़के तितली को
उसके लब पर ठहरते देखा है

'इश्क़ की आड़ में दो जिस्मों को
मैंने कपड़े बदलते देखा है

मौत से जो नहीं डरा उसको
मैंने फुरक़त से डरते देखा है

तेरी ख़्वाहिश में जाने कितनों का
दम-ब-दम दम निकलते देखा है

तेरे दीदार के लिए शब भर
चाँद छत पर टहलते देखा है

ज़िंदा रहने की कश्मकश में भी
मैंने लोगों को मरते देखा है

  - Shadan Ahsan Marehrvi

Chehra Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shadan Ahsan Marehrvi

As you were reading Shayari by Shadan Ahsan Marehrvi

Similar Writers

our suggestion based on Shadan Ahsan Marehrvi

Similar Moods

As you were reading Chehra Shayari Shayari