मैं तो कहता था बस सँभल जाओ

यूँ नहीं था कि तुम बदल जाओ

मोम हाथों में ले के बैठा हूँ
अब भी मौक़ा है तुम पिघल जाओ

हाथ की नब्ज़ काट बैठा हूँ
ख़ूँ के ज़रिए ही तुम निकल जाओ

मेरी आँखों को आइना समझो
और इन
में ही आके ढल जाओ

अब ये आलम भी टलने वाला है
अब शगफ़ तुम भी याँ से टल जाओ

— Adnan Ali SHAGAF

More by Adnan Ali SHAGAF

Other ghazal from the same pen

See all from Adnan Ali SHAGAF →

Duniya Shayari

Shers of duniya.

All Duniya Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling