बस रूह सच है बाक़ी कहानी फ़रेब है

जो कुछ भी है ज़मीनी ज़मानी फ़रेब है

रंग अपने अपने वक़्त पे खुलते हैं आँख पर
अव्वल फ़रेब है कोई सानी फ़रेब है

सौदागरान-ए-शोलगी-ए-शर के दोश पर
मुश्कीज़-गाँ से झाँकता पानी फ़रेब है

इस घूमती ज़मीं पे दोबारा मिलेंगे हम
हिजरत फ़रार नक़्ल-ए-मकानी फ़रेब है

दरिया की अस्ल तैरती लाशों से पूछिए
ठहराव एक चाल रवानी फ़रेब है

अब शाम हो गई है तो सूरज को रोइए
हम ने कहा न था कि जवानी फ़रेब है

बार-ए-दिगर समय से किसी का गुज़र नहीं
आइंदगाँ के हक़ में निशानी फ़रेब है

इल्म इक हिजाब और हवा से आइने का ज़ंग
निस्यान हक़ है याद-दहानी फ़रेब है

तज्सीम कर कि ख़्वाब की दुनिया है जावेदाँ
तस्लीम कर कि आलम-ए-फ़ानी फ़रेब है

'शाहिद' दारोग़-गोई-ए-गुलज़ार पर न जा
तितली से पूछ रंग-फ़िशानी फ़रेब है

— Shahid Zaki

More by Shahid Zaki

Other ghazal from the same pen

See all from Shahid Zaki →

Paani Shayari

Shers of paani.

All Paani Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling