घर में ख़ुशहाली आई ज़माने के बा'द

मुझ को सब कुछ मिला तुझ को पाने के बा'द

छोड़ दो उस को अपने ही अब हाल पर
ख़ुद समझ जाएगा चोट खाने के बा'द

दुनिया वालों से उम्मीद रक्खी नहीं
रब से पाया है सब सर झुकाने के बा'द

चैन से सोने दो तुम बस अब तो उसे
कैसे सोया है वो थपथपाने के बा'द

शुक्र 'शाकिर' अदा यूँ ही करते रहो
ख़ूब देगा ख़ुदा आज़माने के बा'द

— Shakir Sheikh

More by Shakir Sheikh

Other ghazal from the same pen

See all from Shakir Sheikh →

Khuda Shayari

Shers of khuda.

All Khuda Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling