रात थम-थम के ढल रही होगी

याद पहलू बदल रही होगी

ना-उम्मीदी सम्हल रही होगी
आग पानी पे चल रही होगी

सब्र का उस के इम्तिहाँ होगा
सिर्फ़ तस्वीर जल रही होगी

दिल के दहलीज़ पे जो ठहरी है
शाम टाले न टल रही होगी

ऐ शलभ! एक बा-वकार वफ़ा
ग़म से ख़ुशियाँ बदल रही होगी

— Shalabh Shriram

Breakup Motivation Shayari Collection

Shers of breakup motivation shayari collection.

All Breakup Motivation Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling