dekh kar hans rahe kal talak jo mujhe | देख कर हँस रहे कल तलक जो मुझे

  - shampa andaliib

देख कर हँस रहे कल तलक जो मुझे
आज हैरान हैं देख कर वो मुझे

फिर मुलाक़ात हो या न हो क्या पता
इक नज़र दोस्तों देख ही लो मुझे

बस तुम्हें देख कर जी रहे हैं फ़क़त
तुम ज़मीं ज़िंदगी आसमाँ हो मुझे

दिल इजाज़त नहीं दे रहा है मगर
कुछ बताना तो है आप सब को मुझे

ख़र्च कर दी गई ज़िंदगी आप पर
कोई इनआ'म तो दोस्तों दो मुझे

  - shampa andaliib

Dil Shayari

Our suggestion based on your choice

More by shampa andaliib

As you were reading Shayari by shampa andaliib

Similar Writers

our suggestion based on shampa andaliib

Similar Moods

As you were reading Dil Shayari Shayari