dekhiye gham-gusaar kaise hain | देखिए ग़म-गुसार कैसे हैं

  - shampa andaliib

देखिए ग़म-गुसार कैसे हैं
हाथ पर हाथ रख के बैठे हैं

वार तो सिर्फ़ एक होता है
दिल के टुकड़े हज़ार होते हैं

सारी दुनिया समाई है मुझ में
सारे रस्ते मुझी से गुज़रे हैं

उन में तूफ़ान थे कई शामिल
हमने सोचा हवा के झोके हैं

तेरे दीदार की उमीद में हम
तेरे दर पर उदास बैठे हैं

  - shampa andaliib

Breakup Motivation Shayari

Our suggestion based on your choice

More by shampa andaliib

As you were reading Shayari by shampa andaliib

Similar Writers

our suggestion based on shampa andaliib

Similar Moods

As you were reading Breakup Motivation Shayari Shayari