khudaara naa-khuda koi na aa.e | ख़ुदारा ना-ख़ुदा कोई न आए

  - shampa andaliib

ख़ुदारा ना-ख़ुदा कोई न आए
अगर कश्ती भँवर की सम्त जाए

ज़माने से बहुत जब तंग आए
ख़ुदास राब्ते अपने बढ़ाए

गुज़िश्ता साल से पहले कभी भी
मुझे ये रतजगे इतने न भाए

बहुत दिन बाद ये जाना कि हम पर
सितम कुछ आपने भी कम न ढाए

मुझे तकलीफ़ दे कर या-इलाही
किसी की आँख में आँसू न आए

मेरी आँखों ने देखे ख़्वाब कैसे
मुझे क़िस्मत ने कैसे दिन दिखाए

मुझे उड़ने का मौक़ा' तब मिला था
मेरे सय्याद ने जब पर जलाए

  - shampa andaliib

Fantasy Shayari

Our suggestion based on your choice

More by shampa andaliib

As you were reading Shayari by shampa andaliib

Similar Writers

our suggestion based on shampa andaliib

Similar Moods

As you were reading Fantasy Shayari Shayari