raushni kam ho rahi hai | रौशनी कम हो रही है

  - shampa andaliib

रौशनी कम हो रही है
ज़िंदगी कम हो रही है

और उलझन हैं जिगर में
शाइरी कम हो रही है

सब ही मतलब से जुड़े हैं
दोस्ती कम हो रही है

'उम्र बढ़ती जा रही है
आगही कम हो रही है

हर जगह अब शोर-ओ-गुल है
ख़ामुशी कम हो रही है

दिल बराबर जल रहा है
रौशनी कम हो रही है

  - shampa andaliib

Bahana Shayari

Our suggestion based on your choice

More by shampa andaliib

As you were reading Shayari by shampa andaliib

Similar Writers

our suggestion based on shampa andaliib

Similar Moods

As you were reading Bahana Shayari Shayari