गर सारे उरूज़ ही जवाल होते तो सोचो क्या होता

दिलों में फकत हसीं ख़याल होते तो सोचो क्या होता

अँधेरा मिटाने को घरों से निकले हैं बस चंद रहनुमा
सभी के हाथों में गर मशाल होते तो सोचो क्या होता

बड़ी ख़ामोशी से सहते रहते हैं सियासत के ज़ुल्मो को
आवाम के ज़बान पर भी सवाल होते तो सोचो क्या होता

ज़ुल्म सहते रहने से तो कहीं बेहतर है मर जाना
सभी के लहू में गर उबाल होते तो सोचो क्या होता

जाती, मजहब, रंग, लिंग, और ना जाने क्या क्या हैं
गर इन के नाम पर ना बवाल होते तो सोचो क्या होता

खुशी-ओ-ग़म का मुकम्मल सफ़र है ज़िन्दगी "निहार"
एक जैसे गर दोनों सूरत-ए-हाल होते तो सोचो क्या होता

— Shashank Tripathi

More by Shashank Tripathi

Other ghazal from the same pen

See all from Shashank Tripathi →

Inquilab Shayari

Shers of inquilab.

All Inquilab Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling