जो दिल में था कहा होता
तो दोनों का भला होता
अगर तू बे-वफ़ा होता
गिला होता गिला होता
गले उस को लगा लेती
अगर पहले मिला होता
अगर हम साथ चल पाते
तो ये भी क़ाफ़िला होता
मुझे काँटे चुभाता वो
तभी ग़म का मज़ा होता
क़ज़ा से क़ब्ल आती वो
अभी मैं जी रहा होता
'तबस्सुम' सोचती है वो
नहीं मिलता तो क्या होता
— Anukriti 'Tabassum'















