hon jawaan jab samajh nahin aata | हों जवाँ जब समझ नहीं आता

  - Shivang Tiwari

हों जवाँ जब समझ नहीं आता
सब्र मतलब समझ नहीं आता

तजरबे 'उम्र से ही मिलते हैं
ये मगर तब समझ नहीं आता

अजनबी जाने कौन है उस
में
आइना अब समझ नहीं आता

कोई रहबर पता बताए मुझे
है कहाँ रब समझ नहीं आता

क्यूँँ लकीरों में तुम नहीं हो मेरी
रोता हूँ जब समझ नहीं आता

कैसे कह दूँ बिछड़ गया तुम सेे
तुम मिलीं कब समझ नहीं आता

दूर रहने से 'इश्क़ बढ़ता है
मुझको साहब समझ नहीं आता

ग़म ग़लत शाम को जो करता हूँ
क्यूँँ ख़फ़ा सब समझ नहीं आता

जो कभी पीने बैठ जाऊँ शिवम्उठना है कब समझ नहीं आता

  - Shivang Tiwari

Love Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shivang Tiwari

As you were reading Shayari by Shivang Tiwari

Similar Writers

our suggestion based on Shivang Tiwari

Similar Moods

As you were reading Love Shayari Shayari