mujhko yaadon ka mausam bulane laga | मुझको यादों का मौसम बुलाने लगा

  - Shivang Tiwari

मुझको यादों का मौसम बुलाने लगा
मुब्तिला दिल में हलचल मचाने लगा

जानता हूँ फ़क़त 'आरज़ी है ये पल
पर क़सम से ये पल दिल लुभाने लगा

तेरी फ़ुर्क़त से ख़ामोश था साज-ए-दिल
आज यादों को ये गुनगुनाने लगा

आज भी तुझको महसूस करता हूँ मैं
तेरी यादों से अरमाँ जगाने लगा

दिल-जिगर में सनम ज़िंदा है मेरा ''इश्क़
आज माज़ी मुझे आज़माने लगा

  - Shivang Tiwari

Mausam Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shivang Tiwari

As you were reading Shayari by Shivang Tiwari

Similar Writers

our suggestion based on Shivang Tiwari

Similar Moods

As you were reading Mausam Shayari Shayari