meri baahon men rahte simtakar nahin | मेरी बाहों में रहते सिमटकर नहीं

  - Shivang Tiwari

मेरी बाहों में रहते सिमटकर नहीं
देखा करते दिल ओ जाँ यूँँ कटकर नहीं

एक हम जो तुम्हें देखते ही रहे
दूसरे तुम जो देखा पलटकर नहीं

दर्द के बीच भी मन में क्या फाँस है
क्यूँँ वो रोते गले से लिपटकर नहीं

बट के रहने लगी शय जहाँ की हर इक
देखा रहते हुए माँ को बटकर नहीं

शायरी राऍंगा ऐसे तो जाएगी
तेरा अंदाज़ दुनिया से हटकर नहीं

  - Shivang Tiwari

Duniya Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Shivang Tiwari

As you were reading Shayari by Shivang Tiwari

Similar Writers

our suggestion based on Shivang Tiwari

Similar Moods

As you were reading Duniya Shayari Shayari