chhod de fikr ab zamaane ki | छोड़ दे फ़िक्र अब ज़माने की

  - Sohil Barelvi

छोड़ दे फ़िक्र अब ज़माने की
राह तकता हूँ तेरे आने की

अब बुरा वक़्त आ गया है दोस्त
अब ज़रूरत है मुझ को शाने की

ठीक से देख भी नहीं पाया
इतनी जल्दी थी उस को जाने की

अब नहीं कोई दूसरी दिल में
एक चाहत थी तुझ को पाने की

वक़्त की मार है बुरी वर्ना
किस को आदत है टूट जाने की

  - Sohil Barelvi

Friendship Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sohil Barelvi

As you were reading Shayari by Sohil Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on Sohil Barelvi

Similar Moods

As you were reading Friendship Shayari Shayari