mujh ko jab bhi mili KHushi sohil | मुझ को जब भी मिली ख़ुशी सोहिल

  - Sohil Barelvi

मुझ को जब भी मिली ख़ुशी सोहिल
छीन कर चल दी बे-दिली सोहिल

तंग जब करती ज़िंदगी सोहिल
जी में आती है ख़ुद-कुशी सोहिल

जब से कुछ लोग इस जहाँ से गए
मेरी दुनिया उजड़ गई सोहिल

देखा जलता हुआ मकाँ जब से
मैं ने देखी न रौशनी सोहिल

मुझ से तन्हाई में लिपट जाए
अब उदासी ख़ुशी ख़ुशी सोहिल

ख़ूबसूरत नहीं किसी सूरत
मैं ने दुनिया भी देख ली सोहिल

  - Sohil Barelvi

Alone Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sohil Barelvi

As you were reading Shayari by Sohil Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on Sohil Barelvi

Similar Moods

As you were reading Alone Shayari Shayari