main kisi ka bura chahta hi nahin | मैं किसी का बुरा चाहता ही नहीं

  - Sohil Barelvi

मैं किसी का बुरा चाहता ही नहीं
चाहना छोड़िए सोचता ही नहीं

ख़्वाब-हा-ख़्वाब जो मुझ से मिलता रहा
यार मैं तो उसे जानता ही नहीं

ढूँढते ढूँढते थक चुका यार मैं
अब ख़ुशी को कहीं ढूँढता ही नहीं

हैं बहुत से भले लोग याँ पे मगर
कोई मेरा भला चाहता ही नहीं

इस सदाक़त से सब लोग महरूम हैं
बे-सबब मैं कभी बोलता ही नहीं

कोई आह-ओ-फ़ुग़ाँ से है महरूम और
कोई बज़्म-ए-तरब देखता ही नहीं

  - Sohil Barelvi

Bhai Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Sohil Barelvi

As you were reading Shayari by Sohil Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on Sohil Barelvi

Similar Moods

As you were reading Bhai Shayari Shayari