आज है कुछ सबब आज की शब न जा

जान है ज़ेर-ए-लब आज की शब न जा

क्या पता फिर तिरे वस्ल की साअ'तें
हूँ कहाँ कैसे कब आज की शब न जा

चाँद क्या फूल क्या शम्अ' क्या रंग क्या
हैं परेशान सब आज की शब न जा

वक़्त को कैसे तरतीब देते हैं लोग
आ सिखा दे ये अब आज की शब न जा

वो सहर भी तुझी से सहर थी 'असद'
शब भी तुम से है शब आज की शब न जा

— Subhan Asad

More by Subhan Asad

Other ghazal from the same pen

See all from Subhan Asad →

Mulaqat Shayari

Shers of mulaqat.

All Mulaqat Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling