रग-ए-जाँ में समा जाती हो जानाँ

तुम इतना याद क्यूँ आती हो जानाँ

तुम्हारे साए है पहलू में अब तक
कि जा कर भी कहाँ जाती हो जानाँ

मिरी नींदें उड़ा रक्खी हैं तुम ने
ये कैसे ख़्वाब दिखलाती हो जानाँ

किसी दिन देखना मर जाऊँगा मैं
मिरी क़स्में बहुत खाती हो जानाँ

वो सुनता हूँ मैं अपनी धड़कनों से
तुम आँखों से जो कह जाती हो जानाँ

पराया-पन नहीं अपनाइयत है
जो यूँ आँखें चुरा जाती हो जानाँ

— Subhan Asad

More by Subhan Asad

Other ghazal from the same pen

See all from Subhan Asad →

Yaad Shayari

Shers of yaad.

All Yaad Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling