table lamp jala rehta hai | टेबल लैंप जला रहता है

  - Swapnil Tiwari

टेबल लैंप जला रहता है
कोना एक जगा रहता है

दो लोगों के भी घर में मुझ से
कोई न कोई ख़फ़ा रहता है

हर दस्तक बेकार हुई है
क्या इस घर में ख़ुदा रहता है

थमता नहीं है दर्द का ट्रैफिक
मेरा ज़ख़्म हरा रहता है

हादसे भी होते रहते हैं
मेरा दिल भी लगा रहता है

  - Swapnil Tiwari

Aah Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Swapnil Tiwari

As you were reading Shayari by Swapnil Tiwari

Similar Writers

our suggestion based on Swapnil Tiwari

Similar Moods

As you were reading Aah Shayari Shayari