यूँँ नक़ाब-ए-रुख़ मुक़ाबिल से उठी

चश्म-ए-सद-नज़्ज़ारा मुश्किल से उठी

बाज़गश्त-ए-शोर-ए-ग़र्क़ाबी सही
कोई तो आवाज़ साहिल से उठी

क़ाफ़िले हैं कितने दरमाँदा ख़िराम
गर्द राहों से न मंज़िल से उठी

थाम कर दिल क्या उठे अर्बाब-ए-दर्द
इक क़यामत तेरी महफ़िल से उठी

सर से भी गुज़री है तूफ़ाँ की तरह
जब भी कोई मौज-ए-ख़ूँ दिल से उठी

चश्म-ए-नज़्ज़ारा से मानिंद-ए-हिजाब
तोहमत-ए-नज़्ज़ारा मुश्किल से उठी

— Tabish Dehlvi

More by Tabish Dehlvi

Other ghazal from the same pen

See all from Tabish Dehlvi →

Mehfil Shayari Collection

Shers of mehfil shayari collection.

All Mehfil Shayari Collection poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling