अश्क ज़ाया' हो रहे थे, देख कर रोता न था

जिस जगह बनता था रोना, मैं वहाँ रोता न था

सिर्फ़ तेरी चुप ने मेरे गाल गीले कर दिए
मैं तो वो हूँ, जो किसी की मौत पर रोता न था

मुझ पर कितने एहसान है गुज़रे, पर उन आँखों को क्या
मेरा दुख ये है, के मेरा हम सेफ़र रोता न था

मैं ने उस के वस्ल में भी हिज्र कटा है कहीं,
वो मेरे कंधे पे रख लेता था सर, रोता न था

प्यार तो पहले भी उस से था, मगर इतना नहीं
तब में उस को छू तो लेता था, मगर रोता न था

गिरियो ज़ारी को भी एक ख़ास मौसम चाहिए,
मेरी आँखें देख लो, मैं वक़्त पर रोता न था

— Tehzeeb Hafi

More by Tehzeeb Hafi

Other ghazal from the same pen

See all from Tehzeeb Hafi →

Death Shayari

Shers of death.

All Death Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling