ab tavajjoh ham nahin denge tumhein qasmen na khao | अब तवज्जोह हम नहीं देंगे तुम्हें क़स

  - ABhishek Parashar

अब तवज्जोह हम नहीं देंगे तुम्हें क़स
में न खाओ
हम भुला देंगे तुम्हें जानाँ हमें तुम भूल जाओ

वो समझती है अभी तक हम उसे भूले नहीं हैं
कोई जाकर दोस्त उसकी ये ग़लत-फ़हमी मिटाओ

अब नहीं है वास्ता कोई मोहब्बत से हमारा
दोस्त उसकी याद, दिल, तस्वीर, ख़त, सब कुछ जलाओ

दोस्तों हम उस की शादी की ख़बर सुनकर मरे थे
ख़ुद-कुशी हम ने नहीं की कोई तो उस को बताओ

दिल हमारे बाद कितनों का दुखाया है किसी दिन
जान फ़ुर्सत से हमारे पास आ कर सब बताओ

  - ABhishek Parashar

Rishta Shayari

Our suggestion based on your choice

More by ABhishek Parashar

As you were reading Shayari by ABhishek Parashar

Similar Writers

our suggestion based on ABhishek Parashar

Similar Moods

As you were reading Rishta Shayari Shayari