iraada dil dikhaane ka nahin tha | इरादा दिल दिखाने का नहीं था

  - ABhishek Parashar

इरादा दिल दिखाने का नहीं था
मगर तूने मुझे समझा नहीं था

अगर मैं चाहता तो छोड़ देता
तू ये मत सोच के मौक़ा नहीं था

तू ही तो इक मुझे अपना लगा था
तू भी छोड़ेगा ये सोचा नहीं था

हवस दिखती थी बस आँखों में उसकी
बस इक ये प्यार ही दिखता नहीं था

मैं आया हूँ अकेला इस ज़हाँ में
कोई भी साथ में उतरा नहीं था

  - ABhishek Parashar

Love Shayari

Our suggestion based on your choice

More by ABhishek Parashar

As you were reading Shayari by ABhishek Parashar

Similar Writers

our suggestion based on ABhishek Parashar

Similar Moods

As you were reading Love Shayari Shayari