tu ne aankhoñ se chhua to main sanwar jaaunga | तू ने आँखों से छुआ तो मैं सँवर जाऊँगा

  - Haider Khan

तू ने आँखों से छुआ तो मैं सँवर जाऊँगा
मैं तेरे लम्स को पाकर के निखर जाऊँगा

मैं इसी सोच में डूबा हुआ रहता हूँ अब
तू ने दिल से जो निकाला तो किधर जाऊँगा

जब कभी बात मोहब्बत की उठेगी जग में
मैं तेरे नाम पे आकर के ठहर जाऊँगा

तुम ये तस्वीर को सीने से लगा कर सोना
और मैं ख़्वाब की गलियों से गुज़र जाऊँगा

इसलिए और मैं घर से नहीं बाहर जाता
लोग पूछेंगे तुम्हें तो मैं बिखर जाऊँगा

  - Haider Khan

Aadmi Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Haider Khan

As you were reading Shayari by Haider Khan

Similar Writers

our suggestion based on Haider Khan

Similar Moods

As you were reading Aadmi Shayari Shayari