तुम्हारे शहरस गुज़री हवा जब सरसराती है
तुम्हारा हाल ये बाद-ए-सबा मुझको सुनाती है
कभी तन्हा करोगे तुम सफ़र तो हम ये पूछेंगे
तुम्हें तन्हाइयों में क्या हमारी याद आती है
तुझे मिलकर भी मैं तुझ सेे जुदा था तो समझ आया
मेरी तक़दीर अच्छी है मगर ये आज़माती है
तुम्हारा और मेरा राब्ता एसा है जैसे के
समंदर में कोई बहती नदी आकर समाती है
Our suggestion based on your choice
As you were reading Shayari by Haider Khan
our suggestion based on Haider Khan
As you were reading Khushboo Shayari Shayari