न राजा न कोई फ़क़ीर हूँ

मैं रंज-ओ-अलम की लकीर हूँ

जो अपनी नज़र में कबीर हूँ
सो उस की नज़र में हक़ीर हूँ

जो दिल में लगा कोई तीर हूँ
ग़मे-दिल में दर्द-ए-कसीर हूँ

मुझे दिल की नज़रों से देखना
बहुत कुछ दिखेगा, ज़मीर हूँ

यहाँ अपनी मर्ज़ी चला हूँ कब
सो मरता क़फ़स में असीर हूँ

ये मानो न मानो यही है सच
मैं अपने ज़माने का मीर हूँ

किसी को मैं क्या दूँ जहान में
यहाँ मैं तो ख़ुद बे-नज़ीर हूँ

छुपेगा न मंज़र-निगार तू
यहाँ मैं भी मंज़र-पज़ीर हूँ

जहाँ तुम तमाशा दिखाते हो
वहाँ का तो मैं ही मुदीर हूँ

कोई आ लड़े जो कभी तो फिर
मैं हर आन तरकश-ओ-तीर हूँ

कभी भी तुम्हें कर दूँ मैं ये फ़ाश
सुनो मैं भी हंगामा-गीर हूँ

सलाम-ओ-दुआ बा'द है क़ज़ा
कि "हैदर" मैं अब वक़्त-अख़ीर हूँ

— Umrez Ali Haider

More by Umrez Ali Haider

Other ghazal from the same pen

See all from Umrez Ali Haider →

Gareebi Shayari

Shers of gareebi.

All Gareebi Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling