एक तारीख़ मुक़र्रर पे तो हर माह मिले

जैसे दफ़्तर में किसी शख़्स को तनख़्वाह मिले

रंग उखड़ जाए तो ज़ाहिर हो पलस्तर की नमी
क़हक़हा खोद के देखो तो तुम्हें आह मिले

जम्अ''' थे रात मिरे घर तिरे ठुकराए हुए
एक दरगाह पे सब राँदा-ए-दरगाह मिले

मैं तो इक आम सिपाही था हिफ़ाज़त के लिए
शाह-ज़ादी ये तिरा हक़ था तुझे शाह मिले

एक उदासी के जज़ीरे पे हूँ अश्कों में घिरा
मैं निकल जाऊँ अगर ख़ुश्क गुज़रगाह मिले

इक मुलाक़ात के टलने की ख़बर ऐसे लगी
जैसे मज़दूर को हड़ताल की अफ़्वाह मिले

घर पहुँचने की न जल्दी न तमन्ना है कोई
जिस ने मिलना हो मुझे आए सर-ए-राह मिले

— Umair Najmi

More by Umair Najmi

Other ghazal from the same pen

See all from Umair Najmi →

Mayoosi Shayari

Shers of mayoosi.

All Mayoosi Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling