क्यूँँ किसी का मलाल करते हो
क्यूँ बुरा अपना हाल करते हो
जब तुम्हारा ख़याल उस को नहीं
उस का क्यूँ तुम ख़याल करते हो
बा'द में तन्हा छोड़ते हो तुम
पहले बकरा हलाल करते हो
तुम मिरा क़ीमती असासा हो
इतने क्यूँ तुम सवाल करते हो
जाना था जिस को वो चला ही गया
अपनी क्यूँ आँखें लाल करते हो
मैं तुम्हें यार भूल जाऊँगा
यार तुम भी कमाल करते हो
जाना तुम चाहते हो तो जाओ
तुम यहाँ क्यूँ बवाल करते हो
जब मैं बेकार हूँ तो फिर क्यूँ तुम
जो है सो मेरी ढाल करते हो
— Vaseem 'Haidar'















