अपनी मर्ज़ी से कुछ चुनूँगा मैं

हर अदा पर नहीं मरूँगा मैं

वो अगर ऐसे देख ले मुझ को
उस को अच्छा नहीं लगूँगा मैं

बाग़ में दिल नहीं लगा अब के
अगले मौसम नहीं खिलूँगा मैं

उस से आगे नहीं निकलना पर
उस के पीछे नहीं चलूँगा मैं

कह गए थे वो याद रक्खेंगे
याद ही तो नहीं रहूँगा मैं

— Vishal Bagh

More by Vishal Bagh

Other ghazal from the same pen

See all from Vishal Bagh →

Beautiful Kashmir Shayari

Shers of beautiful kashmir.

All Beautiful Kashmir Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling