tumhaari raah men miTTi ke ghar nahin aate | तुम्हारी राह में मिट्टी के घर नहीं आते

  - Waseem Barelvi

तुम्हारी राह में मिट्टी के घर नहीं आते
इसी लिए तो तुम्हें हम नज़र नहीं आते

मोहब्बतों के दिनों की यही ख़राबी है
ये रूठ जाएँ तो फिर लौट कर नहीं आते

जिन्हें सलीक़ा है तहज़ीब-ए-ग़म समझने का
उन्हीं के रोने में आँसू नज़र नहीं आते

ख़ुशी की आँख में आँसू की भी जगह रखना
बुरे ज़माने कभी पूछ कर नहीं आते

बिसात-ए-इश्क़ पे बढ़ना किसे नहीं आता
ये और बात कि बचने के घर नहीं आते

'वसीम' ज़ेहन बनाते हैं तो वही अख़बार
जो ले के एक भी अच्छी ख़बर नहीं आते

  - Waseem Barelvi

Yaad Shayari

Our suggestion based on your choice

More by Waseem Barelvi

As you were reading Shayari by Waseem Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on Waseem Barelvi

Similar Moods

As you were reading Yaad Shayari Shayari