vo mere ghar nahin aata main us ke ghar nahin jaata | वो मेरे घर नहीं आता मैं उस के घर नहीं जाता

  - Waseem Barelvi

वो मेरे घर नहीं आता मैं उस के घर नहीं जाता
मगर इन एहतियातों से तअ'ल्लुक़ मर नहीं जाता

बुरे अच्छे हों जैसे भी हों सब रिश्ते यहीं के हैं
किसी को साथ दुनिया से कोई ले कर नहीं जाता

घरों की तर्बियत क्या आ गई टी-वी के हाथों में
कोई बच्चा अब अपने बाप के ऊपर नहीं जाता

खुले थे शहर में सौ दर मगर इक हद के अंदर ही
कहाँ जाता अगर मैं लौट के फिर घर नहीं जाता

मोहब्बत के ये आँसू हैं उन्हें आँखों में रहने दो
शरीफ़ों के घरों का मसअला बाहर नहीं जाता

'वसीम' उस से कहो दुनिया बहुत महदूद है मेरी
किसी दर का जो हो जाए वो फिर दर दर नहीं जाता

  - Waseem Barelvi

Duniya Shayari

Our suggestion based on your choice

    हो गए राम जो तुम ग़ैर से ए जान-ए-जहाँ
    जल रही है दिल-ए-पुर-नूर की लंका देखो
    Kalb-E-Hussain Nadir
    27 Likes
    ग़म और ख़ुशी में फ़र्क़ न महसूस हो जहाँ
    मैं दिल को उस मक़ाम पे लाता चला गया
    Sahir Ludhianvi
    75 Likes
    तू किसी और ही दुनिया में मिली थी मुझसे
    तू किसी और ही मौसम की महक लाई थी

    डर रहा था कि कहीं ज़ख़्म न भर जाएँ मेरे
    और तू मुट्ठियाँ भर-भर के नमक लाई थी
    Read Full
    Tehzeeb Hafi
    329 Likes
    जहाँ से जी न लगे तुम वहीं बिछड़ जाना
    मगर ख़ुदा के लिए बेवफ़ाई न करना
    Munawwar Rana
    84 Likes
    सिर्फ़ ज़िंदा रहने को ज़िंदगी नहीं कहते
    कुछ ग़म-ए-मोहब्बत हो कुछ ग़म-ए-जहाँ यारो
    Himayat Ali Shayar
    42 Likes
    एक हमें आवारा कहना कोई बड़ा इल्ज़ाम नहीं
    दुनिया वाले दिल वालों को और बहुत कुछ कहते हैं
    Habib Jalib
    47 Likes
    तुम हुस्न की ख़ुद इक दुनिया हो शायद ये तुम्हें मालूम नहीं
    महफ़िल में तुम्हारे आने से हर चीज़ पे नूर आ जाता है
    Sahir Ludhianvi
    50 Likes
    चलो ऐ हिंद के सैनिक कि लहराएँ तिरंगा हम
    जिसे दुनिया नमन करती है उस पर्वत की चोटी पर
    ATUL SINGH
    32 Likes
    ये नदी वर्ना तो कब की पार थी
    मेरे रस्ते में अना दीवार थी

    आप को क्या इल्म है इस बात का
    ज़िंदगी मुश्किल नहीं दुश्वार थी

    थीं कमानें दुश्मनों के हाथ में
    और मेरे हाथ में तलवार थी

    जल गए इक रोज़ सूरज से चराग़
    रौशनी को रौशनी दरकार थी

    आज दुनिया के लबों पर मुहर है
    कल तलक हाँ साहब-ए-गुफ़्तार थी
    Read Full
    ARahman Ansari
    13 Likes
    लगा जब कि दुनिया की पहली ज़रूरत मोहब्बत है तब उसने माना
    यक़ीं हो गया जब मोहब्बत ज़रूरत है तब उसने माना

    वगरना तो ये लोग उसे ख़ुदकुशी के लिए कह चुके थे
    उसे आइने ने बताया कि वो ख़ूबसूरत है तब उसने माना
    Read Full
    Vikram Gaur Vairagi
    52 Likes

More by Waseem Barelvi

As you were reading Shayari by Waseem Barelvi

    कोई इशारा दिलासा न कोई वादा मगर
    जब आई शाम तिरा इंतिज़ार करने लगे
    Waseem Barelvi
    59 Likes
    मिरे होंटों पे अपनी प्यास रख दो और फिर सोचो
    कि इसके बा'द भी दुनिया में कुछ पाना ज़रूरी है
    Waseem Barelvi
    125 Likes
    किसी से कोई भी उम्मीद रखना छोड़ कर देखो
    तो ये रिश्ते निभाना किस क़दर आसान हो जाए
    Waseem Barelvi
    55 Likes
    ये गूँगों की महफ़िल है निकलना ही पड़ेगा
    क्या इतनी ख़ता कम है कि हम बोल पड़े हैं
    Waseem Barelvi
    74 Likes
    नहीं कि अपना ज़माना भी तो नहीं आया
    हमें किसी से निभाना भी तो नहीं आया

    जला के रख लिया हाथों के साथ दामन तक
    तुम्हें चराग़ बुझाना भी तो नहीं आया

    नए मकान बनाए तो फ़ासलों की तरह
    हमें ये शहर बसाना भी तो नहीं आया

    वो पूछता था मिरी आँख भीगने का सबब
    मुझे बहाना बनाना भी तो नहीं आया

    'वसीम' देखना मुड़ मुड़ के वो उसी की तरफ़
    किसी को छोड़ के जाना भी तो नहीं आया
    Read Full
    Waseem Barelvi

Similar Writers

our suggestion based on Waseem Barelvi

Similar Moods

As you were reading Duniya Shayari Shayari