Atul Kumar

Atul Kumar

@Ashiq-E-Zaar

Atul Kumar shayari collection includes sher, ghazal and nazm available in Hindi and English. Dive in Atul Kumar's shayari and don't forget to save your favorite ones.

Followers

1

Content

16

Likes

100

Shayari
Audios
  • Sher(1)
  • Ghazal(15)

Sher

कहाँ सब सुन सकेंगे ये तरन्नुम मेरी ग़ज़लों का मिरे अश्कों का वो पानी क़लम के काम आएगा — Atul Kumar

Ghazal

चाहे किसी पे हो न असर जागते रहो आगाह कर रहा है सफ़र जागते रहो कहती है ज़िंदगी के ख़ुशी से गुज़ार दो आँखें भले हो बंद मगर जागते रहो अख़बार दे दिलासे, ख़बर जागते रहो सब लोग जा रहे हैं किधर जागते रहो मुमकिन नहीं मिले ये सभी कारवाँ हमें रस्ते पे भी रखो ये नज़र जागते रहो वो मुझ सेे कह रहा है के दिल भी भरा नहीं जारी है हादसों का सफ़र जागते रहो जो मेरा था कभी वो मेरा हो नहीं रहा अब कैसे काटें हम ये सफ़र जागते रहो तितली से एक फूल ने ली थी यही ख़बर माली ने बेचा उस को किधर जागते रहो आगे हैं और मंज़िलें तेरी ही मुंतज़िर कहता है मेरा अज़्म ए सफ़र जागते रहो जंगल शिकारियों से भरा है सो पंछियों आगाह कर रहा है शजर जागते रहो — Atul Kumar