कितना मुश्किल है गुफ़्तगू करना

जैसे ज़ख़्मों को हो रफ़ू करना

दुश्मनी करनी है अगर मुझ से
आ के तुम मेरे रू-ब-रू करना

अब नमाज़ी तो यार वो भी हैं
जिन को आता नहीं वज़ू करना

जैसे पहले हुआ तुझे मुझ से
इश्क़ अगले से हू-ब-हू करना

है गुज़ारिश मेरी 'अतुल' तुम से
अब न फिर ऐसी आरज़ू करना

— Atul Kumar

More by Atul Kumar

Other ghazal from the same pen

See all from Atul Kumar →

I Love You Shayari

Shers of i love you.

All I Love You Shayari poetry →

Similar writers

Voices in the same orbit

Browse by mood

Poetry by feeling