उस के मन के भीतर क्या क्या नहीं हुआ
वो फूल जो किसी तितली का नहीं हुआ
वो फूल जो किसी तितली का नहीं हुआ
इश्क़ में बँटता नहीं बराबर से कुछ भी
मैं ज़ाया' हो गया वो तन्हा नहीं हुआ
उस ने तो तीसरी मोहब्बत भी कर ली
मुझ से घर के बाहर जाना नहीं हुआ
टूट गया था अंदर तक पर कुछ न कहा
वो ख़ुश थी बात का तमाशा नहीं हुआ
मेरा नाम बदल कर बला रखा जाए
मेरे साथ किसी का अच्छा नहीं हुआ
मली गई थी कालिख कुछ इस तरह कि फिर
अंदर तक में कभी उजाला नहीं हुआ
इत्र लगा कर आई थी ख़ुद-कुशी मगर
मैं उस ख़ुशबू का दीवाना नहीं हुआ
मेरे गिरने पर हँसने वाले लोगों
मेरे मरने पर कुछ हूँ हा नहीं हुआ
10
2 Likes
सभी के दिलों से निकाला हुआ
कहाँ जाएगा यार हारा हुआ
कहाँ जाएगा यार हारा हुआ
अगर जाएगा अब पुकारा मुझे
नहीं आएगा अब पुकारा हुआ
सवालात कर के मेरे इश्क़ पर
वफ़ा की हया का तमाशा हुआ
मोहब्बत वफ़ा या वो इकरार ही
नहीं याद क्या जान-ए-जाँ क्या हुआ
सभी का रहा मैं बड़ा ही अज़ीज़
सभी का मुझी से किनारा हुआ
हमारा हमारा हमारा ये दिल
तुम्हारा तुम्हारा तुम्हारा हुआ
9
0 Likes
8
0 Likes
7
1 Like
6
1 Like
5
1 Like
4
0 Likes
3
0 Likes










